एक ही रात चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना

Updated:
विज्ञापन

एक ही रात चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना

विज्ञापन

प्रतिनिधि,

कुमारखंड

थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपट्टी सुखासन पंचायत में रविवार की रात चोरों ने एक साथ पांच घरों में चोरी की. चोरों ने 20 लाख से अधिक मूल्य के जेवरात व 75 हजार नकदी व अन्य सामान चुरा लिया. जानकारी के अनुसार पंचायत के सुखासन वार्ड छह निवासी पूर्व सरपंच सुशांत कुमार सिंह, शम्भू प्रसाद सिंह, शिवेंद्र कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह व पूर्व पंसस दीपक कुमार सिंह के भाई विनय कुमार उर्फ रंजित कुमार सिंह अपने अपने कमरे में सोये थे.

चोरों ने

शंभू प्रसाद सिंह के घर से जेवरात व 65 हजार रुपया नकद, शिवेंद्र कुमार सिंह के घर से जेवरात, अभय कुमार सिंह के घर से जेवरात व सामान चुरा लिया.वहीं सुशांत कुमार सिंह व विनय कुमार उर्फ रंजित सिंह के घर से जेवरात व सामान चुरा लिया.

सुबह में लोगों ने चोरी की सूचना थानाध्यक्ष पंकज कुमार को दी. सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे. गृह स्वामियों को चोरी के घटना के उद्भेदन का भरोसा दिलाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन