सूना घर से लाखों के गहने व जमीन के कागजात उड़ा ले गए चोर
सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है
मधेपुरा. सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. तुनियाही, वार्ड एक निवासी गजेन्द्र यादव ने बताया कि उनके भतीजे श्रवण कुमार निराला, जो की भारतीय सेना में जेसीओ पद पर कार्यरत हैं. कुछ दिन पहले पूरे परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे. इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे के सभी दरवाजे व अलमारियां तोड़ दीं. चोरों ने घर से सोने के मंगलसूत्र, अंगूठी, चैन, हार, मांगटीका, चकती, नथिया सहित करीब 9.05 लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी कर ली. इसके अलावा 10 साड़ियां और जमीन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कागजात भी ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए