सांसद ने पीडित व्यवसायी से भेंटकर दी सुरक्षा की गारंटी, जेल जायेंगे अपराधी

Updated:
विज्ञापन

सांसद ने पीडित व्यवसायी से भेंटकर दी सुरक्षा की गारंटी, जेल जायेंगे अपराधी

विज्ञापन

गम्हरिया. प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों हार्डवेयर दुकानदार पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे दुकानदार बाल-बाल बच गये. व्यवसायी के घर सोमवार को सांसद दिनेश चन्द्र यादव पहुंचे. पीड़ित व्यवसायी को ढांढस बंधाते हुए सुरक्षा की गारंटी दी. कहा कि पुलिस जल्द ही फरार अपराधियों को गिरफ्तार करेगा. कहा कि व्यवसायियों की सुरक्षा देना हमारी गारंटी है. उन्होंने कहा कि निश्चिन्त होकर अपना काम करें. अपराधियों पर नकेल पुलिस कसेगी. उन्होंने कहा एक भी घटना घटेगी तो इसकी जबाबदेही पुलिस की होगी. इसके बाद सांसद ने सूर्य नारायण भगत के आवास पर पहुंचकर उनका कुशल छैम पूछा. इसके बाद भेलवा सगहा में नरेश सिंह की दिवंगत पत्नी आशा देवी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र नारायण यादव, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ललिता देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष विनय कुमार यादव, मुखिया अशोक कुमार यादव, प्रदेश महासचिव, पप्पू झा, प्रशांत मेहता, संतोष यादव, रामानंद सिंह, सत्यनारायण कामती, रामदेव कामती, विष्णु देव चौधरी, अमलेन्दु झा, अमरेन्द्र यादव, कौशल सिंह, अशोक यादव, रमेश कुमार फौजी, प्रमोद भगत, सम्बोध साह, राजकिशोर यादव, नरेश सिंह, शंभू सिंह मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन