40 डिग्री पहुंचा तापमान, बिजली संकट ने बढ़ायी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

40 डिग्री पहुंचा तापमान, बिजली संकट ने बढ़ायी परेशानी

विज्ञापन

शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र के पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार हो रहे इजाफे से लोग परेशान हैं. दिन में सूर्य की तपिश से त्राहिमाम हैं. रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाती. गर्मी का आलम यह है कि लोगों को दिन में अपने घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. शनिवार को शहर में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी के बीच बिजली भी खूब आंख-मिचौनी खेल रही है. प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से दिन हो या रात बिजली मनमाने तरीके से काटी जा रहा है. इस वजह से लोगों दिन हो या रात, कभी चैन नहीं मिल रहा है. लोग गर्मी में जूस, फल आदि का सेवन कर रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही. बिजली नहीं रहने पर होता है पानी का संकट- इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में लगातार कट रही बिजली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. दिन में तो आमलोग पेड़ की छांव में अपना समय व्यतीत कर लेते हैं, लेकिन रात में अघोषित बिजली कटौती हो जाती है. इस कारण उमस भरी गर्मी में आम लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है. बिजली पर निर्भरता के चलते, बिजली कटने पर लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने पर पानी की समस्या झेलनी पड़ती है. लो वोल्टेज के चलते भी लोगों को समस्या हो रही है. लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं. शंकरपुर को जितनी मिलना चाहिए, उससे आधी मिलती है बिजली : जेई शंकरपुर के जीतपुर स्थित पावर स्टेशन से प्रखंड क्षेत्र के लगभग 22 हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है. इसके लिए शंकरपुर को कम से कम छह मेगावाट बिजली चाहिए. लेकिन पिछले 15 मई को तीन मेगावाट, 16 मई को छह मेगावाट की जगह चार मेगावाट, 17 को भी छह मेगावाट के जगह तीन मेगावाट बिजली ऊपर से मिल पाती है. इस वजह से काट-काट कर सभी फीडर में बिजली आपूर्ति की जाती है. ऊपर से पर्याप्त पावर मिलने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. अभिजीत कुमार राणा, कनीय विद्युत अभियंता, शंकरपुर, मधेपुरा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन