चोरी की बाइक बरामद

Updated:
विज्ञापन

चोरी की बाइक बरामद

विज्ञापन

मधेपुरा. मिठाई ओपी क्षेत्र के गढ़िया टोला वार्ड 10 निवासी शंकर कुमार पिता जयनारायण प्रसाद यादव के घर से 24 जून की रात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 43ए 6408 है. गाड़ी मालिक बाइक चोरी को लेकर मधेपुरा थाने में मामला दर्ज कराया था. इस मामले में मिठाई ओपी प्रभारी मितेंद्र प्रसाद ने मामला दर्ज छापेमारी शुरू की. पुलिस ने मिठाई बाजार से बाइक के साथ सरोनी वार्ड 12 जिला सहरसा निवासी गुलशन कुमार पिता सचिंद्र यादव को पकड़ा. गुलशन ने पूछताछ में बताया कि बाइक घैलाढ के पथराहा वार्ड 10 निवासी मुकेश कुमार से 30 हजार रुपये में खरीदी है. मिठाई ओपी प्रभारी मितेंद्र प्रसाद ने बताया गुलशन कुमार से पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर छापेमारी पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन