शंकर बने जदयू के प्रदेश सचिव
शंकर बने जदयू के प्रदेश सचिव
प्रतिनिधि, आलमनगर प्रखंड के खुरहान निवासी सह जदयू नेता कुंदन किशोर सिंह उर्फ शिव शंकर सिंह को जदयू का प्रदेश सचिव बनाया गया है. विधायक सह विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित जदयू बिहार प्रदेश नव मनोनीत सचिव कुंदन किशोर सिंह उर्फ शिव शंकर सिंह को माला पहनकर स्वागत किया. विधानसभा के उपाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के वरिष्ठ जदयू नेता कुंदन किशोर सिंह उर्फ शिव शंकर सिंह को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है. वहीं इनके प्रदेश सचिव बनने से आलमनगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी. वहीं जदयू प्रदेश सचिव कुंदन किशोर सिंह उर्फ शिव शंकर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधायक सह विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव आदि का आभार प्रकट किया. मौके पर जदयू नेता चंदेश्वरी सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह ,प्राचार्य प्रभात कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, कपिल देव शाह आदि ने हर्ष जताया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए