सावित्री व प्रो रवि ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार में निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावित्री व प्रो रवि ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार में निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में आधुनिक भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले व महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सह बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति डॉ रमेंद्र कुमार यादव रवि का जन्मोत्सव आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस व सेहत केंद्र के सौजन्य से किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने की. उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले व डॉ रमेंद्र कुमार यादव रवि, दोनों ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने बताया कि डॉ रवि हमारे गौरव हैं. वे हमारे प्रथम कमीशंड महाविद्यालय प्राचार्य रहे व महाविद्यालय प्राचार्य के रूप में ही विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति बने. अर्थपाल डाॅ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने कहा कि सावित्री बाई फुले व डॉ रवि, दोनों ने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया था. हमें इन दोनों के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने की जरूरत है. कार्यक्रम का संचालन करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने कहा कि सावित्री बाई फुले व डॉ रवि ने अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को समझा. दोनों का यह संदेश है कि सुशिक्षा के माध्यम से ही समाज व राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है. कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव ने कहा कि डॉ रवि का ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है. यहां उनकी यादों को संरक्षित करने के लिए उनकी एक आदमकद प्रतिमा लगाने की जरूरत है. मौके पर पूर्व कोच डाॅ रामकृष्ण प्रसाद यादव, बीएड विभागाध्यक्ष डाॅ जावेद अहमद, विनीत राज, डाॅ आशुतोष झा, डाॅ विकास आनंद, डाॅ कुंदन कुमार सिंह, डाॅ मनोज कुमार ठाकुर, डाॅ शहरयार अहमद, डाॅ अंकेश कुमार, डाॅ संतोष कुमार सेट्ठी, नारायण ठाकुर, राजीव कुमार रंजन, मनीष कुमार, महेश कुमार, सुशील कुमार, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन