ePaper

बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ नागरिक मंच देगा मधेपुरा बिजली कार्यालय पर धरना

Updated at : 18 Dec 2024 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ नागरिक मंच देगा मधेपुरा बिजली कार्यालय पर धरना

कॉरपोरेट कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाई जा रही हैं.

विज्ञापन

स्मार्ट मीटर के खिलाफ जुटेंगे मधेपुरा के उपभोक्ता- मधेपुरा. गुरुवार को 11 बजे दिन से नागरिक मंच द्वारा बिजली कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. इस संबंध में नागरिक मंच के संरक्षक प्रमोद प्रभाकर, अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, महासचिव अनिल अनल, उपाध्यक्ष राहुल यादव, संयुक्त सचिव निशांत यादव ने मांग पत्र को जारी करते हुये बताया कि बिजली विभाग आज नागरिकों के आर्थिक और मानसिक शोषण का कारण बनता जा रहा है. कॉरपोरेट कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाई जा रही हैं. बताने के लिए तो सरकार और विभाग इसके कई लाभ गिनाते हैं, लेकिन लोग मनमाने बिल से परेशान हैं. इतना ही नहीं जहां अन्य राज्यों में बिजली का दाम 3 से 4 रुपया है वहीं बिहार में 6 से 10 रूपये वसूल कर जनता का शोषण कर रही है. उन्होंने बताया कि नागरिक मंच प्रीपेड मीटर लगाने पर पूर्ण रूपेण रोक. प्रीपेड मीटर लगने के कारण बेरोजगार हुए रूरल रेवेन्यू फ्रैंचाइजी (RRF) का समायोजन, नागरिकों को विद्युत कनेक्शन देने के लिए मुख्यालय स्तर से निर्धारित समय सीमा का सख्ती से पालन करने, नागरिकों के साथ बदतमीजी करने वाले बिजली विभाग के कर्मियों पर कार्रवाई करने, मीटर लगाने के एवज में जारी अवैध वसूली पर रोक लगाने, बिजली विभाग के द्वारा जारी 1912 टोल फ्री नंबर पर प्राप्त शिकायत का निवारण किए बिना क्लोज करने वाले कर्मी पर कार्रवाई करने, किसानों के खेत तक पोल एवं ट्रांसफार्मर की सुविधा देते हुए कैंप के माध्यम से कृषि कनेक्शन का वितरण कराने तथा21 वीं सदी में भी बांस बल्ले पर जारी विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करवाने के लिए नागरिक मंच मधेपुरा द्वारा मधेपुरा बिजली कार्यालय पर एक दिवसीय रोषपूर्ण धरना का आयोजन किया गया है. जिसमें जिले भर के परेशान बिजली उपभोक्ता भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन