उदाकिशुनगंज में आज अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Published by : Kumar Ashish Updated At : 07 Feb 2026 6:27 PM
उदाकिशुनगंज में आज अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
उदाकिशुनगंज. निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के उद्देश्य से रविवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न 33 केवी फीडरों पर मरम्मत कार्य किया जायेगा. इस दौरान अलग-अलग समय पर कई प्रखंडों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सुबह 9 बजे से 12 बजे तक 33 केवी उदाकिशुनगंज, आलमनगर, पुरैनी एवं शहजादपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. इसके कारण उदाकिशुनगंज, बिहारीगंज, पुरैनी एवं आलमनगर प्रखंड अंतर्गत सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 33 केवी डमरूटोला फीडर में मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे चौसा प्रखंड के सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे. इसके अलावा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 33 केवी ग्वालपाड़ा फीडर की विद्युत आपूर्ति मरम्मत कार्य के चलते बाधित रहेगी. इस अवधि में ग्वालपाड़ा प्रखंड के सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. सहायक विद्युत अभियंता विजय कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से पूर्व अपने आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें. विभाग द्वारा मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










