मधेपुरा में कब्र खोदकर पुलिस ने निकाला लड़की का शव, चाचा के साथ वायरल हुआ था अश्लील वीडियो

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Jan 2025 12:13 PM

विज्ञापन

मौके पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़

Bihar News: मधेपुरा में वायरल वीडियो के बाद एक लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्र से खोदकर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है.

विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा में वायरल वीडियो के बाद एक लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्र से खोदकर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है. इससे पहले, पुलिस ने तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था. जिसमें प्रभु शाह, गोलू कुमार और अनिल कुमार शर्मा शामिल हैं.

लड़की के चाचा को भी रेप और छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने वीडियो वायरल होने के तीसरे दिन ही आरोपियों की पहचान कर ली थी और मामले की जांच कर रही थी. मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो गोलू कुमार के मोबाईल में मिला है. जो भान टेकठी, थाना मधेपुरा का बताया जा रहा है.

गिरफ्तार चाचा से पुलिस ने की लंबी पूछताछ

गिरफ्तार चाचा से पुलिस ने लंबी पूछताछ की. जिसमें उसने बताया कि ’25 जनवरी को भतीजी को एग्जाम दिलाने के लिए घर से निकले थे. कुछ दूरी पर काली मंदिर के पास 3-4 बाइक पर सवार लोगों ने मुझे ओवरटेक किया. हम डर गए और उस रास्ते से कट मारते हुए नहर की तरफ चले गए. कुछ दूरी पर पहुंचते ही वो लोग मेरी बाइक के आगे आए. मुझे रोकते हुए भतीजी को नीचे उतारा.’

इस घटना के बाद भतीजी को एग्जाम सेंटर छोड़ा, हम वहीं खड़े रहे. एग्जाम दिलाने के बाद घर आए और इस घटना की जानकारी परिवार में दी. दूसरे दिन 26 जनवरी को हम लोग झंडा फहराने घर से बाहर गए थे. जब घर आए तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी. उसकी अम्मी ने बताया कि वो कपड़ा धो रही थी. अचानक उसे ठंड लगने लगी. जैसे ही वो अपने बिस्तर पर गई, उसकी मौत हो गई.

Also Read: पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद को भी कर लिया खत्म, एक प्रेम कहानी का ऐसे हुआ अंत

वायरल वीडियो के आधार पर हुई आरोपियों की पहचान

बता दें कि चाचा पर लड़की (भतीजी) के साथ छेड़खानी और रेप करने का आरोप है. आपत्तिजनक हालत में रेप की कोशिश की, छेड़छाड़ की और अश्लील हरकत की. पुलिस ने वीडियो वायरल होने के तीसरे दिन 27 जनवरी को आरोपियों की पहचान भी कर ली. मामला जिले के शंकरपुर प्रखंड का है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन