बहनें, भाई की कलाई पर राखी बांध कर हर मुसीबत में साथ रहने का लिया वचन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Aug 2024 11:41 PM

विज्ञापन

बहन-भाई के प्यार का प्रतिक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गयी थी.

विज्ञापन

मधेपुरा

सोमवार को जिलेभर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सावन पूर्णिमा को मनाये जाने वाले इस त्योहार के मौके पर बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का बचन लिया. बहनों ने भाई को तिलक लगाकर आरती उतारी एवं मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया. भाइयों ने भी बहन को उपहार दिया. रक्षा बंधन को लेकर चारो ओर उत्सवी माहौल था.

– चहुंओर राखी के बज रहे गीतों से वातावरण गुंजायमान –

रक्षाबंधन को लेकर शहर में चहुंओर राखी के बज रहे गीतों से वातावरण गुंजायमान था. भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम व स्नेह का त्योहार रक्षा बंधन को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ी रही. शहर में राखी की रंग-बिरंगी दुकानें देर शाम तक सजी रही. जहां बड़ी संख्या में खरीदार अपने मन पसंद की राखी खरीदने में जुटे थे.

– परंपरागत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया रक्षा बंधन –

रक्षा बंधन को लेकर लोगों में काफी उत्साह व उल्लास का माहौल व्याप्त था. बहनों ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है…, गीत से पूरा शहर गूंज उठा. शहर में राखी की रंग-बिरंगी दुकानों से बाजार पटा हुआ था. मिठाई की दुकानों पर रविवार की शाम एवं सोमवार की सुबह से ही भीड़ लगी रही. भाइयों के लिए राखी खरीदारी के लिए महिलायें एवं युवतियों की भीड़ बाजार में दिखी.

छोटे से धागे में प्रेम को बांधने का इतिहास पुराना –

बाजार में ज्यादातर मोती की राखी की धूम मची हुई थी. भाई-बहन के स्नेह एवं लगाव का पर्व रक्षा बंधन का त्योहार परंपरागत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया. छोटे से धागे में प्रेम को बांधने का इतिहास पुराना है. घर-घर में बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर हर मुसीबत में साथ रहने का वचन लिया.

– मिठाई दुकानों पर रही भीड़ –

रक्षाबंधन पर्व में मिठाई का भी विशेष महत्व होता है. शहर के मिठाई दुकानों पर रविवार की शाम से ही काफी भीड़ देखने को मिली, जो कि सोमवार की सुबह भी दिखी. अपने अभिभावकों संग मिठाई दुकानों पर पहुंचे बच्चे क्रीमवाली मिठाइयों को खरीदने की जिद करते देखे गये. शाम तक लोग मिठाई की खरीदारी में व्यस्त दिखे. रक्षाबंधन पर्व पर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में जम कर मिठाइयों की बिक्री हुई.

– वाट्सएप व फेसबुक पर भी बधाइयों की तांता –

रक्षाबंधन पर्व पर सोशल मीडिया का भी लोगों ने जम कर इस्तेमाल किया. रक्षाबंधन से जुड़ी तस्वीरों को खूब शेयर किया गया. घर से दूर रह रहे भाइयों एवं बहनों ने राखी पर्व के मौके पर सोशल मीडिया के जरिये बधाई संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन