ePaper

पिकअप एवं बाइक की टक्कर में एक की मौत एक गंभीर

Updated at : 25 May 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप एवं बाइक की टक्कर में एक की मौत एक गंभीर

अज्ञात पिकअप वाहन सामने से टक्कर मारते हुये कुमारखंड की ओर भाग गया. पिकअप की टक्कर से जोरदार आवाज हुई

विज्ञापन

कुमारखंड

प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र सिहपुर गढ़िया पंचायत अंतर्गत पिकअप एवं बाइक के आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई तो एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है.

जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड संख्या-11 निवासी नरेश मुखिया का 22 वर्षीय पुत्र रिषभ कुमार एवं प्रदीप मुखिया का 19 वर्षीय पुत्र जीवन मुखिया दोपहर बाद करीब तीन बजे अपनी हीरो-होंडा बाइक से कुमारखंड-जोरावरगंज पथ के रास्ते इसरायण बेला के मधुबनी चौक जा रहा था. इस दौरान गुडिया गांव स्थित संगम चौक के समीप मधुबनी चौक की ओर से अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार में आ रहा अज्ञात पिकअप वाहन सामने से टक्कर मारते हुये कुमारखंड की ओर भाग गया. पिकअप की टक्कर से जोरदार आवाज हुई और दोनों युवक वहीं गिर पड़े. संगम चौक पर खड़े लोग जैसे ही आवाज सुना और उनकी नजर बाइक एवं पिकअप की टक्कर पर पड़ी लोग दौड़ पड़े. लोगों ने युवकों को उठाकर सामुदायिक सवास्थ केंद्र पहुंचाया.

जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने रिषभ कुमार को मृत घोषित कर दिया, तो वहीं गंभीर रूप से जख्मी युवक जीवन मुखिया की स्थिति डैनिय देख उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मधेपुरा रेफर कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अपताल मधेपुरा भेज दिया गया है. वहीं जख्मी का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन