सुरसर नदी की शाखा में डूबने से वृद्ध की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सुरसर नदी की शाखा में डूबने से वृद्ध की हुई मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा

आपके शहर में

विज्ञापन

अरार थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन पंचायत के सिसबापट्टी निवासी भरत यादव (65) की माैत सुरसर नदी की शाखा में डूबने से मंगलवार को हो गयी. परिजनों ने बताया कि घर से लगभग 20 मीटर की दूरी पर सुरसर नदी की शाखा बहती है. मंगलवार की शाम भरत यादव शौच के लिए गये थे. इसी दौरान पैर फिसल जाने से वे धार में डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. देर शाम शव झाड़ी में फंसा हुआ मिला. वार्ड सदस्य अनिल कुमार यादव ने कहा कि परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार ने सीओ देवकृष्ण कामत व थानाध्यक्ष पप्पू कुमार को दी. थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन