150 दुकानदारों को दी नोटिस, बिना सत्यापन के न करें नापतोल उपकरण का इस्तेमाल
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन
150 दुकानदारों को दी नोटिस, बिना सत्यापन के न करें नापतोल उपकरण का इस्तेमाल
विज्ञापन
मधेपुरा.
अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को सिंहेश्वर मेला क्षेत्र व बाजार में दुकानों के तराजू वाट व अन्य माप तौल यंत्र की जांच की गयी. मापतौल निरीक्षक शंकर कुमार ठाकुर ने कहा बिना सत्यापन कराये नापतोल उपकरणों का इस्तेमाल न करें. उन्होंने बिना सत्यापित कारण तराजू वाट आदि का इस्तेमाल करने वाले 150 दुकानदारों को नोटिस दी. 24 फरवरी को माफ ताल उपकरणों के सत्यापन करने का निर्देश देते हुए ससमय सत्यापन की चेतावनी दी है. नोटिस पाने वाले अगर स्थिति तक सत्यापन नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र समेत सिंहेश्वर के मांस, मछली, किराना, मिठाई व कपड़ा आदि दुकानों की जांच की.माप तौल निरीक्षक ने बताया घट तौली के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगी. लोगों को सही मात्रा में सामान मिले इसके लिए विभाग मुहिम चला रही है. किसी भी सूरत में गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं की जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन