दो दर्जन से अधिक घर जले

Updated:
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक घर जले

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जीरवा मधैली पंचायत के वार्ड नंबर दो में रविवार दो दर्जन से अधिक घर जल गये. इससे लाखों की क्षति हुई. जानकारी के अनुसार जिरबा वार्ड नंबर दो में सरकार के द्वारा भूमिहीन 40 परिवारों को वासगीत पर्चा देकर बसाया गया था. उक्त नवनिर्मित टोला में ही रविवार को विनोद शर्मा के घर में आग लग गयी. देखते ही देखते कई घरों को अपने आगोश में ले लिया. लोगों अगलगी की घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी. दो दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. पीड़ित बबीता देवी, सुलेखा कुमारी, प्रकाश शर्मा, नीतू देवी, सचेन शर्मा, रोशन देवी, कंचन देवी, सीता देवी, सहेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, पिंटू शर्मा, मिथिलेश राम, मलू राम, शांति देवी, संजू देवी, जयमाला देवी, त्रिफूल देवी, सनोज शाह, कल्पना देवी, ललिता देवी आदि का घर जल गया. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राहुल कुमार ने घटनास्थल पर जांच कर पीड़ितों को सरकार के नियमानुसार जल्द सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन