बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से की लूटपाट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से की लूटपाट
विज्ञापन
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के सिरसिया नहर के पास फाइनेंस कर्मी से बदमाशों ने लूटपाट की. पीड़ित फाइनेंस कर्मी बलराम कुमार साह ने बताया कि वह कलेक्शन कर लौट रहा था. रास्ते में सिरसिया नहर के पास बदमाशों ने रोककर 10 हजार 750 रुपया नकद व मोबाइल छीन लिया गया. विरोध करने पर मारपीट की. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
बिजली तार चोरी करते एक चोर पकड़ाया
चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौसा पूर्वी पंचायत के टपुआ टोला वार्ड नंबर 12 में बिजली की तार चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान चौसा पूर्वी पंचायत के टपुआ टोला वॉर्ड नंबर 13 निवासी कौशल कुमार के रूप में की गयी है. इस बाबत थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली थी. इस आलोक कार्रवाई करते हुए गश्ती दल को भेजकर युवक को तार सहित हिरासत में ले लिया गया. जेई के आवेदन पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया .बिजली तार चोरी करते एक चोर पकड़ाया
चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौसा पूर्वी पंचायत के टपुआ टोला वार्ड नंबर 12 में बिजली की तार चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान चौसा पूर्वी पंचायत के टपुआ टोला वॉर्ड नंबर 13 निवासी कौशल कुमार के रूप में की गयी है. इस बाबत थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली थी. इस आलोक कार्रवाई करते हुए गश्ती दल को भेजकर युवक को तार सहित हिरासत में ले लिया गया. जेई के आवेदन पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया .आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन