महादलित परिवारों ने लगाया फाइल गायब करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महादलित परिवारों ने लगाया फाइल गायब करने का आरोप

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा

सदर प्रखंड अंतर्गत तुलसीबारी राजपुर मलिया पंचायत के गोसाईं टोला वार्ड नंबर पांच के दो दर्जन अधिक महादलित परिवार बुधवार को बासगीत पर्चा के लिए सदर अंचल कार्यालय पहुंचे. बासगीत पर्चा नहीं मिलने पर लोगों ने आक्रोश जताया. लक्ष्मी राम ने बताया कि दो साल पहले ही उनलोगों का नाम बासगीत पर्चा के लिए तैयार किये गये सूची में आ गया था, लेकिन अब तक उनलोगों को बासगीत पर्चा नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व के सीओ ने सभी प्रक्रिया पूरी कर फाइल नाजिर को दिया था, लेकिन वे लोग जब बासगीत पर्चा के लिए सदर अंचल कार्यालय आते हैं, तो बताया जाता है कि फाइल नहीं मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर उसी जमीन पर सरकारी भवन का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने मांग किया कि सभी 43 महादलित परिवारों को बासगीत पर्चा दिया जाये. इस बाबत सदर अंचलाधिकारी केशिका कुमारी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है. फाइल खोजी जा रही है. फाइल नहीं मिलने पर नये सिरे से सर्वेक्षण कर नाम जोड़ा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन