तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, शादी के पांच महीने बाद बुझा इकलौता चिराग

Updated:
विज्ञापन

मृतक के पत्नी व परिजन विलाप करते हो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिंहेश्वर-सुपौल मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह युवक हाल ही में शादीशुदा था और अपने परिवार का इकलौता सहारा था. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

मधेपुरा. सिंहेश्वर-सुपौल मुख्य मार्ग पर टोका गांव में देवनारायण मध्य विद्यालय के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बसोपट्टी निवासी प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के 24 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है. उनके पिता का नाम रमेश ठाकुर बताया गया है.

विज्ञापन

सुपौल पशु चिकित्सा अस्पताल में पदस्थापित थे रौशन

जानकारी के अनुसार रौशन कुमार सुपौल स्थित पशु चिकित्सा अस्पताल में पदस्थापित थे. वह गम्हरिया थाना क्षेत्र के जीवछपुर वार्ड 13 निवासी रविंद्र ठाकुर के घर अपने ससुराल आए हुए थे. इसी दौरान शुक्रवार सुबह बाइक से जाते समय टोका गांव के समीप हादसा हो गया.

इसी वर्ष 17 अप्रैल को हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार रौशन कुमार की शादी इसी वर्ष 17 अप्रैल को हुई थी. शादी के महज कुछ महीने बाद ही सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी. रौशन अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे. उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

रौशन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पत्नी रिंकू कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार वह बार-बार बेहोश हो रही हैं. घर में शादी के कुछ ही महीने बाद मातम छा गया है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघव शरण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. पुलिस फरार वाहन और चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है. घटनास्थल के आसपास उपलब्ध जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन