मधेपुरा के मिठाई हॉल्ट पर 'फर्जी टिकट' का बड़ा खेल खत्म: शिकायत पर संवेदक का टेंडर रद्द; 12 सितंबर से TC संभालेंगे कमान

Updated:
विज्ञापन

मिठाई रेलवे स्टेशन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मिठाई रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों को फर्जी टिकट दिए जाने और रात्रि में टिकट न मिलने की शिकायतें गंभीर साबित हुईं. रेलवे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हॉल्ट संचालन संवेदक सम्राट भगत का टेंडर रद्द कर दिया है. 12 सितंबर से टिकट व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन

मधेपुरा. मिठाई रेलवे हॉल्ट पर कथित फर्जी टिकट और रात्रि में टिकट नहीं मिलने की शिकायत के बाद रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को रेलवे अधिकारियों ने मिठाई हॉल्ट पहुंचकर टिकट व्यवस्था की जांच की. जांच के बाद हॉल्ट संचालन से जुड़े संवेदक सम्राट भगत का टेंडर समाप्त कर दिया गया है. रेलवे की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

फर्जी टिकट देने की शिकायत पर हुई जांच

ग्रामीणों ने वरीय रेल अधिकारियों से शिकायत की थी कि मिठाई हॉल्ट पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत यात्रियों को टिकट उपलब्ध नहीं कराया जाता है. शिकायत में रात्रि के समय टिकट नहीं मिलने और ईस्ट सेंट्रल रेलवे लिखी पीली पर्ची पर कलम से लिखकर कथित फर्जी टिकट देने का आरोप लगाया गया था. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों की टीम बुधवार को मिठाई हॉल्ट पहुंची और मौके पर टिकट व्यवस्था की जांच की. जांच के बाद संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की गयी.

पांच साल के लिए मिला था टेंडर

रेलवे के डीसीआई संजय शर्मा ने बताया कि संवेदक सम्राट भगत को टर्मिनेट कर दिया गया है. उन्हें 16 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2029 तक पांच वर्षों के लिए मिठाई हॉल्ट पर टिकट व्यवस्था का टेंडर दिया गया था. डीसीआई के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गयी और टेंडर की अवधि पूरी होने से पहले ही उसे समाप्त करने का निर्णय लिया गया.

12 सितंबर से सीसीटीसी संभालेंगे टिकट व्यवस्था

रेलवे अधिकारी ने बताया कि 12 सितंबर से तत्काल प्रभाव से सीसीटीसी के माध्यम से यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराया जाएगा. इससे हॉल्ट पर टिकट लेने में यात्रियों को हो रही परेशानी कम होने की उम्मीद है. नियमित टिकट व्यवस्था शुरू होने तक यात्रियों को रेलवे की ओर से निर्धारित व्यवस्था के तहत टिकट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि यात्रा करने वाले लोगों को टिकट के लिए परेशानी नहीं हो.

मिठाई रेलवे स्टेशन | Prabhat Khabar Network
मिठाई रेलवे स्टेशन | Prabhat Khabar Network

नए सिरे से निकाला जाएगा टेंडर

रेलवे के अनुसार मिठाई हॉल्ट के नियमित संचालन के लिए अब नए सिरे से टेंडर निकाला जाएगा. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित संवेदक को हॉल्ट पर टिकट व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

कार्रवाई से यात्रियों में राहत की उम्मीद

फर्जी टिकट और रात्रि में टिकट नहीं मिलने की शिकायत के बाद रेलवे की कार्रवाई से स्थानीय यात्रियों में राहत की उम्मीद जगी है. अब यात्रियों की नजर नए टेंडर और हॉल्ट पर नियमित टिकट व्यवस्था बहाल होने पर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन