मधेपुरा सदर अस्पताल में आज ओपीडी बंद, इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Madhepura Sadar Hospital OPD : रविवार को सदर अस्पताल मधेपुरा में नियमित ओपीडी सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार विभिन्न विभागों की बाह्य रोगी सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन मरीजों के उपचार के लिए आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह संचालित रहेंगी. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि छुट्टी के दिन भी […]

विज्ञापन

Madhepura Sadar Hospital OPD : रविवार को सदर अस्पताल मधेपुरा में नियमित ओपीडी सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार विभिन्न विभागों की बाह्य रोगी सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन मरीजों के उपचार के लिए आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह संचालित रहेंगी.

विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि छुट्टी के दिन भी गंभीर और जरूरतमंद मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए चिकित्सकों की तैनाती की गई है. ऐसे मरीज जिन्हें तत्काल चिकित्सकीय परामर्श या उपचार की आवश्यकता है, वे सीधे इमरजेंसी सेवा का लाभ ले सकते हैं.

इमरजेंसी में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

अस्पताल में डॉ बीसी दिवाकर, डॉ मुकेश कुमार, डॉ मनोज, डॉ संजय एवं डॉ दीपक कुमार मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे. विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीज इन चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे.

महिला मरीजों के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि की विशेष व्यवस्था की गई है. वे महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और उपचार उपलब्ध कराएंगी.

दंत रोगियों को भी मिलेगी सुविधा

दांत और मुंह से जुड़ी समस्याओं से परेशान मरीजों के लिए भी अस्पताल में सुविधा उपलब्ध रहेगी. दंत रोग विशेषज्ञ डॉ निकिता रमन मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार प्रदान करेंगी.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि इलाज के लिए समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि आपातकालीन सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके.

Also Read: बोधगया भ्रमण के बाद वापस लौटे म्यांमार के राष्ट्रपति, विशेष विमान से दिल्ली के लिए हुए रवाना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन