कुमारखंड में संदिग्ध हालत में मिली लावारिस कार,जांच में जुटी पुलिस

लावारिस हालत में मिली कार
Madhepura news: जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात मधुबनी चौक से पश्चिम स्थित पुलिया के पास चालक वाहन खड़ा कर फरार हो गया. शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे बिना नंबर प्लेट की कार देखी तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना श्रीनगर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार को दी.
Madhepura news: मधेपुरा से पवन झा की रिपोर्ट:
मधेपुरा जिले के कुमारखंड-चकमका मार्ग पर लावारिस हालत में एक चार पहिया वाहन मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. वाहन सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में खड़ी मिली, जिसके बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात मधुबनी चौक से पश्चिम स्थित पुलिया के पास चालक वाहन खड़ा कर फरार हो गया. शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे बिना नंबर प्लेट की कार देखी तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना श्रीनगर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार को दी.
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने स्थानीय चौकीदार संतोष कुमार से जानकारी ली और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाना लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है, जिससे मामला और संदिग्ध माना जा रहा है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन मालिक और चालक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि लावारिस हालत में मिली कार की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










