हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मधेपुरा को मिला पांच गोल्ड मेडल

Published by : Kumar Ashish Updated At : 16 Apr 2025 7:10 PM

विज्ञापन

हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मधेपुरा को मिला पांच गोल्ड मेडल

विज्ञापन

मधेपुरा. हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मधेपुरा को पांच गोल्ड मेडल मिला, जिसमें आयु वर्ग 16-17 के 52 किलो में सुभाष कुमार व 48 किलो में ब्यूटी कुमारी, आयु वर्ग 14-15 के 57 किलो में अमनदीप कुमार, आयु वर्ग 12-13 के 48 किलो में नरेश कुमार व आयु वर्ग 8-9 के 25 किलो में विभाष कुमार को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ. बुधवार को जिला हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मेडल प्राप्त बच्चों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन राज्य अध्यक्ष निरंजन कुमार व महासचिव अमन झा द्वारा किया गया था. जिला हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह अधिवक्ता राहुल यादव व महासचिव विवेक कुमार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में मधेपुरा का दूसरा स्थान रहना, खिलाड़ियों के प्रतिभा को दर्शाता है. मालूम हो कि हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन आठ व नौ अप्रैल को मॉडर्न किड्स गार्डन हनुमान मंदिर ललियाही कटिहार में हुआ था, जिसमें मधेपुरा के विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों को पांच गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ. सम्मान समारोह के अवसर पर खिलाड़ी संजनी कुमारी, जसनदीप कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन