औचक निरीक्षण में विधायक ने परखी रात की स्वास्थ्य व्यवस्था, ड्यूटी रोस्टर पर उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन

औचक निरीक्षण करने पहुंचे विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमेश ऋषिदेव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने रात की स्वास्थ्य सुविधाओं और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

KumarKhand Health Center: मधेपुरा.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रमेश ऋषिदेव ने औचक निरीक्षण किया. विधायक के अचानक अस्पताल पहुंचने से ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों में हलचल मच गयी. उन्होंने इमरजेंसी सेवा, चिकित्सकों की उपलब्धता और रात की ड्यूटी व्यवस्था की जानकारी ली.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने ड्यूटी रोस्टर की भी जांच की. कुछ बिंदुओं पर स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने रात्रिकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जतायी. विधायक ने यह भी जानकारी ली कि रात के समय आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए कौन-कौन से स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात हैं.

ड्यूटी पर तीन स्वास्थ्यकर्मी मिले मौजूद

औचक निरीक्षण के समय डॉ. कुमार सौरभ, जीएनएम रूपम रानी और एएनएम निर्जला कुमारी ड्यूटी पर मौजूद थीं. विधायक ने अस्पताल में उपलब्ध इमरजेंसी सेवाओं और रात के समय मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधा के बारे में भी जानकारी ली.

इसी दौरान एक चिकित्सक निर्धारित ड्रेस के बजाय हाफ पैंट में मिले. इस पर विधायक ने आपत्ति जतायी. उन्होंने ड्यूटी के दौरान अनुशासन और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने की बात कही. उनका कहना था कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मियों से ड्यूटी के दौरान निर्धारित नियमों का पालन अपेक्षित है.

KumarKhand Health Center: रात में डॉक्टरों की मौजूदगी जरूरी

विधायक डॉ. रमेश ऋषिदेव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र हैं. दुर्घटना या किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में रात के समय भी मरीज तत्काल इलाज की उम्मीद में सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं. ऐसे में ड्यूटी रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी जरूरी है.

उन्होंने रात्रिकालीन व्यवस्था को प्रभावी बनाने और ड्यूटी से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. विधायक के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी सेवा और ड्यूटी व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं की जानकारी ली गयी.

Also Read: JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक

Also Read: पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन