नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

विज्ञापन

घैलाढ़ . प्रखंड के श्रीनगर पंचायत अंतर्गत बैलोखरी गांव स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा रामजानकी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीनगर पोखर में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में स्थापना की गयी. इस दौरान हर-हर महादेव और बोलबम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से पूरा हुआ है. आयोजन को सफल बनाने में अशोक यादव, सुरेश यादव, दीपनारायण यादव, उमा शंकर यादव, दिलीप यादव, मदन यादव, सत्येंद्र यादव, सुनील यादव, लाल साह, त्रिभुवन यादव आदि सक्रिय हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन