विनय कुमार उर्फ ललन यादव निर्विरोध चुने गये जदयू प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन
सक्रियता के कारण ही संगठन ने उन पर पांचवीं बार भरोसा जताया है.
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा
बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांगठनिक निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार को ग्वालपाड़ा प्रखंड में सांगठनिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. एमएमएमभी डिग्री कॉलेज ग्वालपाड़ा के प्रांगण में आयोजित इस प्रक्रिया में विनय कुमार उर्फ ललन यादव को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. ललन यादव ने लगातार पांचवीं बार इस पद पर जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा है, इससे समर्थकों एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.– वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ चुनाव –
पार्टी के निर्देशानुसार निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह और चुनाव पदाधिकारी प्रभास कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई. चुनाव के लिए सुबह दस बजे से 11 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित किया गया था.. ललन यादव के मुकाबले किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किये जाने के कारण उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित किया गया. ललन यादव के नाम की घोषणा होते ही कॉलेज परिसर में जदयू जिंदाबाद एवं नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ललन यादव के कुशल नेतृत्व एवं जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता के कारण ही संगठन ने उन पर पांचवीं बार भरोसा जताया है. इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रखंड के दर्जनों सक्रिय सदस्य, पंचायत अध्यक्ष एवं उत्साही कार्यकर्ता मौजूद रहे. उपस्थित निर्वाचन पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह, निर्वाचन पदाधिकारी प्रभाष कुमार, शैलेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, सदानंद दास, विलास मंडल, मुरारी कुमार, विनोद सिंह, विनोद शाह, अनीता यादव, विकास कुमार, डॉ त्यागराज मेहता, मनोज कुमार मेहता, डोमी मंडल, किशन लाल शाह, उमेश मेहता, ब्रह्मदेव साह, गजेंद्र मेहता, कृष्ण कुमार यादव, विंदेश्वरी मेहता, चंद्रमोहन पोद्दार, प्रकाश ऋषिदेव, स्मिता देवी, हर्षराज कुमार, परमानंद मेहता, जय किशोर यादव, लक्ष्मी मंडल, लक्ष्मी नारायण मिश्र एवं रशीद उजमा संगठन की मजबूती का संकल्प लिया. निर्विरोध चुने जाने के बाद ललन यादव का जोरदार स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि ललन यादव का अनुभव एवं उनकी मिलनसार छवि संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगी. नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुये पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन