घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन

मधेपुरा. ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शुक्रवार को बाइक सवार बेटा की मौत हो गयी थी. वहीं मां कौशल्या देवी व बेटी जख्मी हो गयी थी. शनिवार को इलाज के दौरान कौशल्या की मौत पीएमसीएच में हो गयी. ज्ञात हो कि मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉमर्स कॉलेज और गणेश स्थान के बीच एनएच 107 पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गया था, जिससे बेटा की मौत हो गयी, जबकि मां व बेटी जख्मी हो गयी थी. मधेपुरा मेडिकल कॉलेज से उसे पीएमसीएच भेज दिया था. पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मां व बेटे की मौत के बाद गांव में मातम है. बता दें कि घैलाढ प्रखंड के टेकठी वार्ड एक निवासी सुकुमार मंडल के बेटे रंजन कुमार मंडल (28) व मां कौशल्या देवी के साथ बेटी संध्या कुमारी का इलाज कराने मधेपुरा जा रहा था. इसी दौरान गणेश स्थान से आगे धर्मकांटा के समीप ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन