बीएनएमयू मैथिली प्राध्यापकों का भारतीय संविधान के मैथिली अनुवाद में अहम योगदान
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बीएनएमयू मैथिली प्राध्यापकों का भारतीय संविधान के मैथिली अनुवाद में अहम योगदान
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधेपुरा
संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को राष्ट्रपति द्वारा संविधान के मैथिली रूपांतरण का लोकार्पण जहां भारत के लिए गर्व की बात है. वहीं भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय व कोसी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन रहा. बीएनएमयू के मैथिली प्राध्यापकों ने भारतीय संविधान के मैथिली अनुवाद में अहम भूमिका निभायी है. बीएनएमयू के स्नातकोत्तर मैथिली विभाग, पश्चिमी परिसर पीजी सेंटर सहरसा व ईस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सहरसा में भी भारत के संविधान का मैथिली भाषा में अनुवाद कार्यशाला का आयोजन भारतीय भाषा संस्थान मैसूर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था. इस महती भूमिका में मातृभाषा के विस्तारित स्वरूप में पीजी सेंटर सहरसा के वरीय शिक्षक प्रो रंजीत कुमार सिंह, प्रो संजय कुमार मिश्र, डाॅ रमणकांत चौधरी, डाॅ अरुण कुमार सिंह, एमएलटी कॉलेज सहरसा के डाॅ सुमन कुमार, आरजेएम कॉलेज के डाॅ अभय कुमार, विश्वविद्यालय पीजी सेंटर के डाॅ कृष्ण मोहन ठाकुर, एचवीएस कॉलेज निर्मली के डाॅ अतुलेश्वर झा, संस्कृत महाविद्यालय महिषी के डाॅ निक्की प्रियदर्शिनी का योगदान सदैव याद रखा जायेगा. मैसूर से आये भाषा साहित्य प्रतिनिधि डाॅ शंभू कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में भारतीय संविधान का मैथिली भाषा में सभी विद्वान शिक्षकों द्वारा भारत के संविधान का अनुवाद कार्य संपन्न किया गया था. बीते 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व अन्य उपस्थित लोगों द्वारा मैथिली भाषा में भारतीय संविधान का लोकार्पण किया गया. इस ऐतिहासिक क्षण पर मैथिली से जुड़े लोगों ने मातृभाषा मैथिली के उत्तरोत्तर उन्नति पर हर्ष व्यक्त किया है. ईस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के चेयरपर्सन डाॅ रजनीश रंजन ने राष्ट्रीय अनुवाद मिशन भारतीय भाषा संस्थान मैसूर भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने मैथिली संविधान के मूल प्रति पृष्ठ संख्या सात पर मेरे जैसे मैथिली अभियानी का नाम शामिल किया, जो हम लोगों के लिए गर्व की बात है. इनके अलावा रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा के अभय कुमार, व्यवहार न्यायालय सहरसा में अधिवक्ता आदित्य ठाकुर, नवीन कुमार, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के प्रो अरुण कुमार सिंह, प्रो कृष्ण मोहन ठाकुर, प्रो नरेंद्र नाथ झा, रमनकांत चौधरी, रंजीत कुमार सिंह, संजय कुमार मिश्रा, सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह कॉलेज के अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार चौधरी, मनोहर लाल टेकरीवाल कॉलेज के बलबीर कुमार झा, सतीश कुमार दास, शिशिर कुमार मिश्रा, सुमन कुमार यूबीएमएस कॉलेज महिषी के निक्की प्रियदर्शी, ईस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के रजनीश रंजन का नाम ट्रांसलेशन एंड रिव्यू एक्सपर्ट के रूप में दर्ज है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










