गुरुग्राम में करंट लगने से कुमारखंड के युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

फोटो- विलाप करते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरुग्राम में निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय करंट लगने से 28 वर्षीय अजीत कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. उनका शव गुरुवार को पैतृक गांव बेलारी पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

Madhhepura News: कुमारखंड (मधेपुरा). कुमारखंड प्रखंड के बेलारी पंचायत निवासी 28 वर्षीय अजीत कुमार की गुरुग्राम में निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई. गुरुवार को उनका शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे.

विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अजीत कुमार हरियाणा के गुरुग्राम स्थित हीरा नगर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. तीन अगस्त की शाम निर्माणाधीन मकान की लेंटर ढलाई के दौरान उपयोग में लाई जा रही मशीन में करंट आ गया. इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए. साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप

मृतक के छोटे भाई श्रवण कुमार ने गुरुग्राम पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माणाधीन मकान के ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था. इसके बावजूद मकान मालिक और ठेकेदार ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए, जिसके कारण यह हादसा हुआ. शिकायत के आधार पर हरियाणा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अजीत कुमार अपने पीछे पत्नी बेबी देवी, आठ वर्षीय पुत्र विशाल कुमार, चार वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी और 10 माह के पुत्र ऋषभ कुमार को छोड़ गए हैं. पिता डोमी यादव, माता मंजू देवी और दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह अजीत पर ही थी. उनकी असमय मौत से परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया है.

ग्रामीणों ने मुआवजा और कार्रवाई की मांग की

Madhhepura News: ग्रामीणों ने बताया कि अजीत कुमार मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को रोजगार तथा मामले में दोषी ठेकेदार और मकान मालिक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन