सिरसिया में चार घर जले, दो लाख की क्षति
सिरसिया में चार घर जले, दो लाख की क्षति
प्रतिनिधि, सिंहेश्वर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कमरगामा पंचायत के सिरसिया में आग लगने से चार घर जल गये, जिससे दो लाख की संपत्ति जल गयी. कमरगामा पंचायत के सिरसिया वार्ड नंबर तीन में विनोद राजभर, हरिकृष्ण राजभर, प्रमोद राजभर व उपेंद्र राजभर का घर जल गया. आग लगने कि जानकारी मिलते ही मुखिया जयकृष्ण शर्मा और पंसस मनीष कुमार ने अग्निशमन विभाग के कर्मी को फोनकर बुलाया. अग्निशमन विभाग के कर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. घटना की सूचना पर राजस्व कर्मचारी लाल कृष्ण लाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए