बाइक चालक समेत पांच जख्मी, तीन रेफर

Updated:
विज्ञापन

बाइक चालक समेत पांच जख्मी, तीन रेफर

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुमारखंड

मीरगंज-जदिया एसएच-91 पर दो अलग-अलग घटना में बाइक चालक समेत पांच लोग जख्मी हो गये. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तीन जख्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया .जानकारी के अनुसार कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार निवासी मो सरताज व इसरायण खुर्द पंचायत के यदुआपट्टी निवासी मो कौसर की बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे मो सरताज व मो कौशर जख्मी हो गया. लोगों ने दोनों जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया. डॉ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं दूसरी ओर ऑटो पलटने से ऑटो सवार सिपुर गढ़िया पंचायत के गुडिया निवासी नेतीलाल यादव, मीरा देवी व बलोखरा गांव निवासी बुच्ची देवी जख्मी हो गयी. बुच्ची देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन