सीएनजी ऑटो चालक को बेखौफ बदमाशों ने मारी गोली, जख़्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड अंतर्गत भटगामा जीरो माइल फोरलेन सड़क पर अजय ढाबा के समीप बीती रात्रि बेखौफ बदमाशों ने एक सीएनजी चालक को गोली मारकर घायल कर दिया.

विज्ञापन

भटगामा जीरोमाइल फोर लेन सड़क पर अजय ढाबा के समीप हुई गोली कांड

प्रतिनिधि,

चौसा (मधेपुरा) .

प्रखंड अंतर्गत भटगामा जीरो माइल फोरलेन सड़क पर अजय ढाबा के समीप बीती रात्रि बेखौफ बदमाशों ने एक सीएनजी चालक को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद सीएनजी चालक कुछ देर टोटो में गिरे रहे. कुछ देर बाद राहगीरों की मदद से उन्हें अजय ढाबा के पास लाया गया. जहां पर लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी, फिर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जख्मी को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर आशुतोष कुमार ने गंभीर स्थिति देखते उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि सीएनजी ऑटो चालक को तीन गोली लगी थी. एक गोली जांघ में जो बाहर निकल गया था और दूसरा बाये पंजरा और दाएं पंजरे में जाकर लगी है. कुल मिलाकर ऑटो चालक को तीन गोली लगी है. इस कारण ब्लडिंग और नाजुक स्थिति के कारण उसे रेफर किया गया.

वहीं पुलिस ने सीएनजी ऑटो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही खड़ा कर रखा था. ऑटो चालक मूल रूप से पुरैनी बाजार के वार्ड सात निवासी रामजी साह के पुत्र फूलचंद साह (43 वर्ष) बताया गया है. घटना करीब 10:30 और 11 बजे के बीच की बतायी गयी है. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गोली से जख्मी ऑटो चालक को घटनास्थल से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, बेहतर इलाज के लिए उसे डॉक्टरों ने रेफर किया हैं. घटना का कारण पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन