शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करते शराबी पति गिरफ्तार

शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करते शराबी पति गिरफ्तार
पुरैनी. भटौनी गांव ससुराल अये एक युवक को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात भटौनी गांव वार्ड नंबर आठ से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है. उक्त शराबी शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. पुलिस को इसकी सूचना मिली. एसआइ राकेश कुमार सिंह सदल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शराबी युवक को गिरफ्तार किया. युवक की पहचान पूर्णिया जिले के दुर्गापुर वार्ड 8 निवासी स्वर्गीय खोखा मलिक के पुत्र मुन्ना मलिक के रूप में हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










