नदी में डूबे युवक का शव रामपुर में मिला

नदी में डूबे युवक का शव रामपुर में मिला
प्रतिनिधि, सिंहेश्वर लालपुर सरोपट्टी स्थित नदी में गुरुवार को डूबे युवक का शव शनिवार को मिला,जिसे स्थानीय लोगों ने नदी से बाहर निकाला और मृतक युवक के परिजनों को जानकारी दी. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. ज्ञात हो कि लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी शंभू साह का पुत्र नीतीश कुमार दोस्त के साथ गुलतारा मध्य विद्यालय के पीछे घाट बनाने गया था, जहां नीतीश गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




