सीएस ने महाशिवरात्रि मेला की तैयारी का लिया जायजा

Published by : Kumar Ashish Updated At : 27 Jan 2026 7:49 PM

विज्ञापन

सीएस ने महाशिवरात्रि मेला की तैयारी का लिया जायजा

विज्ञापन

सिंहेश्वर. सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहेश्वर क़े साथ आगामी महाशिवरात्रि मेला की तैयारी का जायजा लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार ने सिविल सर्जन को आगामी महाशिवरात्रि मेला के संबंध में जानकारी दी. सीएस ने आमजनों से अपील की की महाशिवरात्रि मेला 2026 में चिकित्सा मुफ्त चिकित्सा शिविर का लाभ उठावे एवं स्वस्थ रहें. सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को महाशिवरात्रि मेला से पूर्व सभी आवश्यक दवाओं का उठाव करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का भी आश्वासन दिया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक पीयूष वर्धन, रुपेश कुमार, मिथिलेश कुमार, ऋतुराज आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन