दवा दुकान में अपराधियों ने की लूटपाट, प्राथमिकी दर्ज

दवा दुकान में अपराधियों ने की लूटपाट, प्राथमिकी दर्ज
प्रतिनिधि, पुरैनी प्रखंड मुख्यालय के समाज कल्याण चौक के पास सोमवार की रात्रि अपराधियों ने एक दवा दुकानदार में लूटपाट की. दुकानदार सज्जन कैडिया ने बताया कि दुकान बंद कर रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर 10 हजार लूट लिया. इसकी सूचना थानाध्यक्ष राघव शरण को दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना से संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले में प्राथमिक की दर्ज कर ली गयी है. लोगों ने कहा कि तीन महीने पूर्व ही पुरैनी मुख्यालय बाजार में अपराधियों ने गोलीबारी की थी. प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया था कि बाजार में सीसीटीवी लगाया जायेगा ,जो अबतक नहीं लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










