नगर परिषद के विकास को लेकर गोल बंद हुए वार्ड पार्षद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2025 7:12 PM
मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद के बीच चल रहे गतिरोध को एकजूटता बनाकर खत्म करने का निर्णय लिया गया
वार्ड पार्षद के अनुशंसा पर मिलेगा आवास योजना का लाभ बिचोलिया की मनमानी नहीं की जाएगी बर्दाश्त : वार्ड पार्षद -सामान्य बोर्ड की बैठक या सशक्त स्थाई समिति के बैठक के माध्यम से सफाई कर्मी एजेंसी का निकाला जाय टेंडर : वार्ड पार्षद उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. उदाकिशुनगंज नगर परिषद वार्ड 11 स्थित वार्ड पार्षद मो. फारुख के निज आवास पर रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षदों की बैठक आयोजित हुई. बताया जाता है कि नगर परिषद के कुल 26 वार्ड पार्षद में से 24 वार्डों के वार्ड पार्षदों ने बैठक में भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद मो. फारूख ने किया. बैठक में बीते दिनों वार्ड पार्षदों, मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद के बीच चल रहे गतिरोध को एकजूटता बनाकर खत्म करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान सभी वार्ड पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि जनहित में हम लोग आपस के खींचतान को खत्म कर एकजुट होकर नगर के विकास को प्रतिबद्ध होंगे. नगर परिषद के चौमुखी विकास में जो भी जनप्रतिनिधि या बिचोलिया बाधक बनेंगे हम सब एकजुट होकर ऐसे लोगों के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करेंगे. बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद के सामान्य बोर्ड के बैठक में पारित किया गया था कि वार्ड पार्षदों के अनुशंसा पर ही आवास योजना का लाभ लाभुकों को दी जाएगी. बावजूद कुछ जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि आवास योजना को लेकर मनमानी पर उतारु है. जबकि सामान्य बोर्ड के बैठक में यह प्रस्ताव पारित कर दिया गया है कि बिना वार्ड पार्षद के अनुशंसा के आवास योजना का लाभ लाभार्थियों को नहीं दिया जाएगा अगर इसमें किसी के द्वारा मनमानी की जाएगी तो हम लोग कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे. बैठक के माध्यम से वार्ड पार्षदों ने सफाई कर्मी एजेंसी का अभिलंब टेंडर करने का मांग उठाया. वार्ड पार्षद ने बताया कि करीब 10 माह पहले ही सफाई कर्मी एजेंसी का टेंडर समय समाप्त हो चुका है जिसके बाद विभागीय तौर पर साफ सफाई कर्मियों से कार्य कराया जा रहा है. जिसमें भारी अनियमितता व्याप्त है. इसलिए अभिलंब सामान्य बोर्ड की बैठक या सशक्त स्थाई समिति के बैठक के माध्यम से सफाई कर्मी एजेंसी का टेंडर निकाला जाय. जिससे कि हमारा नगर परिषद स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे. बैठक में वार्ड पार्षद रमन कुमार राणा, संजय कुमार पूर्वे, अजय कुमार, कुमार अभिषेक, मो. शोएबुद्दीन, मो. फारूक, पवन मंडल, नित्यानंद यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय मंडल,संतोष मंडल, मो. मसरूर आलम, पप्पू आलम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










