अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री को दी बधाई
अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री को दी बधाई
मधेपुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर में प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर प्रो राजशरण शाही अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पुनर्निर्वाचित व डाॅ वीरेंद्र सिंह सोलंकी राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में नवनिर्वाचित हुये. इसके लिए मधेपुरा नगर अध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी. डाॅ सुधांशु शेखर ने विश्वास व्यक्त किया है कि आगे एक वर्ष में इन दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन ज्ञान, शील व एकता के अपने आदर्शों के साथ अपनी ध्येय-यात्रा पर आगे बढ़ते हुए नये कीर्तिमान स्थापित करेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए