कर्पूरी ठाकुर के सच्चे सिपाही हैं सीएम नीतीश कुमार: पूर्व मंत्री

Updated:
विज्ञापन

कर्पूरी ठाकुर के सच्चे सिपाही हैं सीएम नीतीश कुमार: पूर्व मंत्री

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला जदयू कार्यालय में शुक्रवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो डॉ रमेश ऋषिदेव ने की. जयंती समारोह में सर्वप्रथम कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी. जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ बीबी प्रभाकर, प्रदेश महासचिव सत्यजीत यादव, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजीव जोशी, महेंद्र पटेल, कौशल यादव, डॉ बृजेश कुमार सिंह, संजीव यादव, नीरज कुमार, रमेश यादव, अशोक साह, मनोज भटनागर, नरेश पासवान, विनोद मंडल, अशोक चौधरी, डॉ धर्मेंद्र कुमार, ललन राम, देवनारायण यादव, शैलेश सिंह, हरेराम मंडल ने पुष्प अर्पित कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कर्पूरी जी का सच्चा सिपाही बताया. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ रमेश ऋषिदेव ने कहा कि जदयू कर्पूरी ठाकुर की नीति व सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है और नीतीश जी के कार्यकाल में ठाकुर के अधूरे सपने को बिहार में पूरा किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन