सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण
सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण
सिंहेश्वर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहेश्वर का सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान सीएस ने प्रसव कक्ष, प्रसव वार्ड, आकस्मिक कक्ष, आकस्मिक वार्ड, एनआरसी कार्यालय व शल्य कक्ष का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रसव वार्ड में मरीज व उनके परिजन को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. मरीजों व उनके परिजन से खाना, एवं दवाओं क़े संबंध में जानकारी ली. अस्पताल परिसर में साफ- सफाई व रंग-रोगन के संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक पीयूष वर्धन से सिविल सर्जन ने पूछताछ की. साथ ही आगामी महाशिवरात्रि मेला 2026 के संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार को निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड लेखपाल अमित कुमार, सीबीसीइ एनआरसी रुपेश कुमार, मिथलेश कुमार, जीएनएम राकेश कुमार, अंकु सिंह आउटसोर्सिंग प्रतिनिधि, एएनएम पुनिता कुमारी, पुष्पा कुमारी आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए