करुआ नदी में डूबने बच्चे की हुई मौत

करुआ नदी में डूबने बच्चे की हुई मौत
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी पंचायत स्थित करूआ नदी में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत गुरुवार को हो गयी. जानकारी के अनुसार लालपुर सरोपट्टी में कुछ बच्चे करुआ नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान लालपुर सरोपट्टी वार्ड संख्या तीन निवासी विजय ऋषिदेव का पुत्र छोटा भाई सत्यम कुमार को भी ले गया था. जिसे नदी किनारे बैठा दिया. खेलते-खेलते नदी में डूब गया. बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने सत्यम को नदी से निकाला. इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया. इस बाबत मुखिया मुंद्रिका देवी ने बताया कि घटना की सूचना सीओ व थानाध्यक्ष को दे दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




