खाद्यान्न की कालाबाजारी को लेकर डीलर पर मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

खाद्यान्न की कालाबाजारी को लेकर डीलर पर मामला दर्ज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुरलीगंज मुरलीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड 14 के जन वितरण प्रणाली विक्रेता के खिलाफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभास कुमार मंडल ने मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि नगर पंचायत वार्ड संख्या 14 की सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया गया, तो गेहूं व चावल का स्टॉक से कम पाया गया, जबकि पॉश मशीन के अनुसार विक्रेता के यहां चावल 36.28 क्विंटल व गेहूं 9.37 क्विंटल होना चाहिए, लेकिन जांच के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं था. गोदाम में नौ बोरा चावल ही पाया गया. शेष गेंहू और चावल का गबन पाया गया. इससे स्पष्ट होता है कि खाद्यान्न की आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके आरोप में विक्रेता मुन पर मामला दर्ज कराया गया है. वहीं यह भी बताया गया कि विक्रेता के द्वारा वार्ड संख्या 11 के कई लाभार्थियों द्वारा अंगूठे का निशान ले लिया गया,लेकिन खाद्दान नहीं दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन