भाजपा ने स्कूल के बच्चों संग मनाया वीर बाल दिवस

भाजपा ने स्कूल के बच्चों संग मनाया वीर बाल दिवस
प्रतिनिधि, सिंहेश्वर भाजपा सिंहेश्वर मंडल ने मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक के अगुवाई स्कूलों में गुरुवार को बच्चों के साथ वीर बाल दिवस मनाया. जिला महामंत्री अभिषेक शाह ने कहा कि हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है. यह दिन सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के वीर पुत्रों के बलिदान और साहस के प्रति सम्मान जताने के लिए मनाया जाता है. भाजपा नेता व आइटी सेल के जिला संयोजक सुभाष चौहान ने कहा कि सिख के दसवें गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. मौके पर अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष विनोद सरदार, मंडल महामंत्री राजा साह, सुभाष चौहान, हीरा कुमार, विनोद, सूरज ठाकुर, मुन्नी देवी, प्रतिमा देवी, लालमन देवी, रीता देवी, सीता देवी, नूतन देवी, अनीता देवी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




