Bihar Crime: पुलिस के हत्थे चढ़ा खगड़िया और मधेपुरा का दो सुपारी किलर, 50 हजार रुपये की ली थी सुपारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Jan 2025 8:57 PM
गिरफ्तार शूटर पिन्टू और मनीष
Bihar Crime: शूटर मनीष पटेल और शूटर पिन्टू कुमार उर्फ पिन्टू सिंह को बेलदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से पुलिस ने कई हथियार बरामद किया है.
Bihar Crime: मधेपुरा और खगड़िया पुलिस के लिए सिर दर्द बने दो शार्प शूटर को बेलदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों शार्प शूटर के पास से पुलिस ने एक रिवॉल्वर, दो देशी कट्टा व बीस जिंदा कारतूस, दो खोखा, दो मोबाइल बरामद किया है. जबकि एक बाइक जब्त किया है. शूटर मनीष पटेल के विरुद्ध मधेपुरा के आलमनगर थाना, रतवारा थाना, पुरैनी थाना में हत्या, डकैती, लूटपाट, आर्म्स एक्ट सहित आधे दर्जन से अधिक मामले में पुलिस को तलाश थी. जबकि शूटर पिन्टू कुमार उर्फ पिन्टू सिंह का हत्या, आर्म्स एक्ट व लूटपाट सहित चार मामले में पुलिस को वर्षो से तलाश थी. दोनों शूटर को बेलदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों सुपारी किलर
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में बेलदौर के महद्दीपुर वासा पहुंचे बदमाशों की सूचना मिली थी. गोगरी डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. महद्दीपुर वासा पर छापेमारी करने गयी पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दिया. बदमाशों द्वारा दो फायरिंग किया गया. जिसमें थानाध्यक्ष परशुराम सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारी और जवान बाल बाल बच गये. जवानों ने दो बदमाश को पकड़ लिया. जबकि एक सहयोगी फरार हो गया. एसपी ने बताया बेलदौर थाना क्षेत्र के महद्दीपुर वासा निवासी बलराम सिंह के पुत्र पिन्टू सिंह और मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र के कपस्या निवासी ढोरी मेहता उर्फ रघुनंदन मंडल के पुत्र मनीष पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार पिन्टू और मनीष के पास से एक रिवाल्वर, दो कट्टा, बीस जिंदा कारतूस, दो खोखा, दो मोबाइल बरामद किया गया. एक बाइक जब्त किया गया.
सुपारी लेकर हत्या करता था पिन्टू और मनीष
एसपी ने बताया कि 18 अक्टूबर 2024 को बेलदौर के महद्दीपुर वासा पर ब्रजेश भारती की हत्या हुई थी. वह पिन्टू का चचेरा भाई था. ब्रजेश भारती की हत्या के बाद पिन्टू सिंह के विरुद्ध बेलदौर थाना में कांड संख्या 371/24 दर्ज किया गया था. अप्राथमिक अभियुक्ति पिन्टू कुमार की तलाश की जा रही थी. सूचना मिलने पर पिन्टू सिंह के साथ सहयोगी मनीष पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
50 हजार रुपये की सुपारी लेकर मधेपुरा में किया था ठेकेदार की हत्या
एसपी ने बताया कि दोनों बदमाश सुपारी किलर है. दोनों के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि मनीष पटेल व पिन्टू सिंह ने स्वीकार किया है कि मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रोड ठेकेदार पवन राय की सुपारी लेकर पुरैनी थाना क्षेत्र में हत्या किया था. दोनों शूटर सुपारी लेकर हत्या करता था.
पुलिस पदाधिकारी को किया जाएगा पुरस्कृत
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बेलदौर पुलिस ने बेहतर काम किया है. थानाध्यक्ष परशुराम सिंह के साथ छापेमारी में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार, रणवीर कुमार राजन, सतीश कुमार पटेल, राजेश कुमार तथा राहुल कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा. पुलिस उपमहानिरीक्षक से अनुशंसा की गयी है.
इसे भी पढ़ें: कृषि विभाग के मैनेजर से 18.72 लाख रूपये की ठगी, प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










