Bihar BJP: बिहार भाजपा नेता के घर 50 लाख की बड़ी चोरी, शादी समारोह में गए थे, जांच में जुटी पुलिस

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

बीजेपी नेता के घर चोरी

Bihar BJP: मधेपुरा जिले में रविवार की रात एक हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला गई है. घटना के वक्त पूरा परिवार शादी समारोह में शरीक होने के लिए बाहर गया हुआ था. चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ली.

विज्ञापन

Bihar BJP: मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित ओम भवन में रविवार की रात बिहार के कद्दावर भाजपा नेता के घर भीषण चोरी हुई है. बीजेपी नेता का यह घर मधेपुरा सिंहेश्वर मेन रोड पर है. चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली. आवेदन के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है.

भाजपा के बड़े नेता डॉ अमोल राय के पुत्र पीड़ित डॉ प्रियरंजन भास्कर ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव लक्ष्मीपुर एक शादी समारोह में गए हुए थे. घर की देखरेख की जिम्मेदारी पहरेदार नरेश यादव पर थी. सोमवार सुबह नरेश यादव ने फोन कर चोरी की सूचना दी, जिसके बाद वे तत्काल मधेपुरा पहुंचे.

जांच करती पुलिस की टीम

क्या बोले डॉ भास्कर

डॉ भास्कर ने बताया कि चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और गोदरेज तोड़कर करीब 9.50 लाख रुपये नकद और लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी कर लिए. घटना के बाद थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की.

चोरी के बाद बिखरा सामान

सीसीटीवी में क्या दिखा

पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक कार गेट के पास रुकती दिखी. फुटेज में वाहन का कुछ हिस्सा ही नजर आ रहा है. पुलिस आसपास के और कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. पहरेदार नरेश यादव ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे वह मालिक को बिना सूचना दिए घर में ताला लगाकर अपने गांव भोज खाने के लिए चले गए थे. सुबह में जब यहां पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है.

पीड़ित डॉक्टर के पिता प्रो. अमोल राय ने कहा कि चोरों ने घर में रखा सारा कीमती सामान चोरी कर लिया. तीनों गोदरेज का ताला तोड़ कर सारा आभूषण निकाल लिया. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस टीम पूरी सक्रियता से जांच में जुटी हुई है. जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन