बिहार के मधेपुरा में युवती की मौत मामले में इन चार लोगों की हुई गिरफ्तारी, छेड़खानी का वीडियो हुआ था वायरल...
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 30 Jan 2025 2:17 PM
गिरफ्तार आरोपित
Bihar News: मधेपुरा में युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी मौत मामले में अबतक चार लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. जानिए ताजा जानकारी...
Bihar News: मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद युवती की संदिग्ध मौत पिछले दिनों हो गयी. मौत की गुत्थी उलझी हुई है और पुलिस जांच जारी है. मृतका के रिश्तेदार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अब इस मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई है. कुल चार लोगों को अबतक गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने कब्र से शव बाहर निकालने की अनुमति भी अदालत से ले ली है.
मौत मामले में अबतक चार गिरफ्तार
युवती की मौत मामले में बुधवार को पुलिस ने मृतका के रिश्तेदार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. वही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक के द्वारा छेड़खानी करते हुए देखा जा रहा है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद युवती की संदेहास्पद मौत हो गयी थी. मौत के बाद मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया तो वायरल वीडियो की जांच की गयी. इसके बाद मृतका के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पुलिस ने जेल भेज दिया था. मृतका अपने इस रिश्तेदार के साथ ही परीक्षा देने जा रही थी.
इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी…
वहीं वायरल वीडियो में दिखायी दे रहे अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी चल रही थी. अप्राथमित अभियुक्त सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सरोपट्टी लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर-14 निवासी गुणेश्वर साह के पुत्र प्रभु साह, मधेपुरा थाना के भान टेखठी वार्ड नंबर छह अशोक मंडल के पुत्र गोलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके फेसबुक आइडी से वीडियो वायरल किया गया था. वहीं गम्हरिया थाना क्षेत्र के दाहा वार्ड चार निवासी भरत शर्मा के पुत्र अनिल कुमार शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने साक्ष्य जुटाए
इधर, मंगलवार को एएसपी प्रवेंद्र भारती व जिला मोबाइल फॉरेसिक यूनिट के प्रभारी पवन कुमार प्रजापति मृतका के घर पहुंचे और जांच करके कई साक्ष्य साथ ले गये. इस दौरान फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की.
बोले थानाध्यक्ष…
वायरल वीडियो के मामले थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि मृतका के रिस्तेदार को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वायरल वीडियो में दिख रहे तीन युवक को गिरफ्तार किया करके पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










