30 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

30 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. शनिवार को संध्या गश्ती में अरार थाना के अपर थानाध्यक्ष श्रीनारायण पाठक सुखासन में वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक मोटर साइकिल से आ रहा था. वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिसबल ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया. जांच के क्रम में मोटर साइकिल पर एक बोरा था, जिससे शराब की बदबू आ रही थी. बोरा खोलने पर उसमें पॉलिथीन में लगभग तीस लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ. नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोनू कुमार, पता सहरसा जिले का पस्तपार बताया. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से मिले देसी महुआ शराब, मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए उसके विरुद्ध मामला दर्जकर जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन