ePaper

इंटर परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, बाधा उत्पन्न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 31 Jan 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, बाधा उत्पन्न करने वालों पर होगी कार्रवाई

इंटर परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, बाधा उत्पन्न करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में 19 परीक्षा केंद्रों पर दो फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी. सभी केंद्रों पर 9814 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा एक से 13 फरवरी तक दो पालियों में होगी. पहली पाली साढे नौ बजे से पोने एक बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी. इस बार अनुमंडल के उदाकिशुनगंज, बिहारीगंज, पुरैनी और ग्वालपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्रों पर विज्ञान में 5344 कला में 4374 और वाणिज्य में 96 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर एसडीएम पंकज घोष ने निर्देश जारी किया है. उन्होंने बताया कि परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती के साथ निपटेगी. अनुमंडल के ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत एमएमवी काॅलेज में विज्ञान में 334, कला में 167 और वाणिज्य में नौ, मधुराम प्लस टू स्कूल में विज्ञान में 393, कला में 533, मधुराम मिडिल स्कूल में विज्ञान में 224, कला में 243 उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के बोध नारायण काॅलेज मुरलीचंदबा में विज्ञान में 259, कला में 145 और वाणिज्य में 16, मिडिल स्कूल हरैली में विज्ञान में 205, कला में 157, बीएसएस चंद्रकांता काॅलेज में विज्ञान में 365, कला में 363, मिडिल स्कूल बालक में विज्ञान में 203,कला में 235 और वाणिज्य में एक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोसी कॉलोनी में विज्ञान में 190, कला में 262 और वाणिज्य में तीन, अपग्रेड हाई स्कूल उदा में विज्ञान में 271,कला में 345, एसबीजेएस प्लस टू स्कूल में विज्ञान में 292, कला में 436 और वाणिज्य में नौ, बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र के एचएम कालेज में विज्ञान में 358, कला में 213 और वाणिज्य में 15, जेएच गर्ल्स प्लस टू स्कूल में विज्ञान में 249,कला में 103 और वाणिज्य में पांच, सरस्वती विधा मंदिर में विज्ञान में 238,कला में 104 और वाणिज्य में एक, मिडल स्कूल में विज्ञान में 234, कला में 96, गार्मेंट्स भातू साह विधा मंदिर हथियोंदा में विज्ञान में 234, कला में 107 और वाणिज्य में 17,जीसीजे एडीआर स्कूल लक्ष्मीपुर में विज्ञान में 267, कला में 158 और वाणिज्य में आठ, गार्मेंट्स हाई स्कूल में विज्ञान में 260, कला में 343, पुरैनी प्रखंड के श्रीवासुदेव प्लस टू स्कूल नयाटोला में विज्ञान में 505, कला में 266 और वाणिज्य में 11, मिडल स्कूल नया टोला में विज्ञान में 263,कला में 98 और वाणिज्य में एक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास दो सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, महिला दंडाधिकार एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा के दौरान हर बेंच पर दो से ज्यादा परीक्षार्थी नहीं बैठेंगे. परीक्षा को लेकर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. नियंत्रण कक्ष के 06479-22005 पर परीक्षा से संबंधित कोई भी सूचना दी जा सकती है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन