सेवानिवृत सहायक शिक्षक को दी भावभीनी विदाई
सेवानिवृत सहायक शिक्षक को दी भावभीनी विदाई
मुरलीगंज. उर्दू मध्य विद्यालय भैरोपट्टी में शनिवार को सहायक शिक्षक अमोल कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक अरशद अख्तर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. सेवानिवृत्त शिक्षक अमोल कुमार को पुष्पमाला सहित अंगवस्त्र, छाता, कलम, डायरी आदि भेंटकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावनात्मक बना दिया. समारोह को संबोधित करते मास्टर जहीरूद्दीन ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का वह पड़ाव है, जब शब्दों से अधिक भावनाएं मुखर होती है. शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं, वे कभी सेवानिवृत्त नहीं होते. अपनी प्रेरणा से समाज को सशक्त बनाते हैं. 31 जनवरी 2026 को अमोल कुमार सेवानिवृत्त हुए. कई शिक्षकों ने उनके योगदान को याद करते हुए शुभकामनाएं दी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार अफाक आलम, एजाज आलम, मोवसीर आलम, दिले आलम, दिवेश कुमार, स्वाति कुमारी, अबू सामी, महफूज, साक्षी कुमारी, आलिया, जीनत परवीन सहित ग्रामीण मो मुख्तार, मो ईशा, मो महबूब, मो मुख्तार, मो बबलू, मो अंसारुल, मो हबीब, मो बाबुल, मो असगर व अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए