नवीन बने विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव

मधेपुरा : व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सब जज तृतीय नवीन कुमार ठाकुर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव का पदभार एडीजे तृतीय रमण कुमार से ग्रहण किया. नवीन कुमार ठाकुर का पद पूर्ण कालिक है. उन्हें यह जिम्मेवारी पटना उच्च न्यायालय के पत्र के आलोक में दी गयी है. पदभार ग्रहण करते ही समाहरणालय […]
मधेपुरा : व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सब जज तृतीय नवीन कुमार ठाकुर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव का पदभार एडीजे तृतीय रमण कुमार से ग्रहण किया. नवीन कुमार ठाकुर का पद पूर्ण कालिक है. उन्हें यह जिम्मेवारी पटना उच्च न्यायालय के पत्र के आलोक में दी गयी है. पदभार ग्रहण करते ही समाहरणालय में आयोजित मजदूर दिवस के सम्मेलन का दीप जलाकार उद्घाटन किया.
इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता सदानंद यादव, मनोज अंबष्ट, श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार के अलावा भारी संख्या में मजदूर उपस्थित थे. पदभार ग्रहण के बाद सचिव ने कहा कि विधिक सेवा की तरफ से समय समय पर विधि जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा आम लोगों की सुविधा के लिए हमलोग हर समय तैयार रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




