पुत्र के सुख समृद्धि के लिए माताएं करेंगी चौठ चंदा

मधेपुरा : संतान के सुख समृद्धि व दीर्घायु की कामना के लिए मनाये जाने वाले लोक पर्व चौठ चंदा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष चतुर्थी को यह पर्व मनाया जाता है. रविवार को शाम के बाद चतुर्थी शुरू हो जाने के कारण इसी दिन चौठ चंदा भी मनाया […]
मधेपुरा : संतान के सुख समृद्धि व दीर्घायु की कामना के लिए मनाये जाने वाले लोक पर्व चौठ चंदा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष चतुर्थी को यह पर्व मनाया जाता है. रविवार को शाम के बाद चतुर्थी शुरू हो जाने के कारण इसी दिन चौठ चंदा भी मनाया जा रहा है.
पर्व को लेकर दूध की मांग अत्यधिक बढ़ गयी है. जिले के बाजारों में पर्व को लेकर विशेष रोनक देखा जा रहा है. दही जमाने के लिए मिट्टी के छांछ की खरीदारी के लिए मिट्टी के बर्तन के दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही. रविवार की शाम चांद के उदय होने के बाद घर के सभी सदस्य चौका पर उपस्थित हो कर शीतलता के प्रतीक चांद को पूरी पकवान और फल आदि का नैवेद्य दे कर इस त्योहार को संपन्न करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




